Wednesday, February 6, 2019

'अपुन भी स‍िम्बा, इतना चिल्लाओ कि अस्पताल के मुर्दे भी जग जाएं'

एक्टर रणवीर स‍िंह इन द‍िनों अपनी अपकम‍िंग फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में ब‍िजी हैं. फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद रणवीर स‍िंह लगातार चर्चा में है. लेकिन इस बीच स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान रणवीर स‍िंह का एक बयान वायरल हो रहा है. सोशल मीड‍िया पर रणवीर का एक वीड‍ियो खूब शेयर किया जा रहा है. वीड‍ियो में रणवीर ने जो बोला है, उसे लेकर लोग आपत्ति जता रहे हैं. 

स्टेज पर रैप सॉन्ग गाते हुए रणवीर स‍िंह वीड‍ियो में काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. एक्साइटमेंट में रणवीर फैंस से ये कहते हैं, "बगल में जेजे अस्पताल है, साला, आज रात इतना आवाज करो के वहां के सब मुर्दे जाग जाएं. बोले तो पुल‍िस आनी मांगती है इधर. लेकिन फ‍िकर नहीं करने का. तुम्हारे भाई का अभी वर्ल्ड है पुल‍िस में. बोले तो अपुन भी सिम्बा है बाबा."

लोगों को रणवीर का बयान पसंद नहीं आया. इसे लोग गैरजिम्मेदार बता रहे हैं.

वैसे इससे पहले भी लक्मे फैशन वीक में रणवीर फैंस के बीच कूद पड़े थे. माना ये एक्टर का अपने फैंस को एनर्जी द‍िखाने का नया तरीका हो, लेकिन उनके करतब की वजह से इवेंट में कई लोग घायल हो गए थे. रणवीर के इस कारनामे की जब आलोचना हुई तो उन्होंने कहा था कि मुझे इसका अंदाजा नहीं था. मैं आगे से सावधानी रखूंगा कि कोई घायल नहीं हो.

रणवीर स‍िंह के इस करतब के बाद अब उनका नया वीड‍ियो चर्चा में है. सोशल मीड‍िया पर वीडियो शेयर कर एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है. कई यूजर्स ने ट्व‍िटर पर ये कहते हुए रणवीर का वीड‍ियो शेयर किया है कि ये है तुम्हारा स्टार?  ये कैसा बेतुका स्टेटमेंट है.

बता दें कि रणवीर स‍िंह की फिल्म गली बॉय वैलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी को र‍िलीज हो रही है. फ‍िल्म प्रमोशन में रणवीर का अतरंगा फैशन स्टाइल भी देखने को मिल रहा है. रणवीर के साथ इस फिल्म में आल‍िया भट्ट लीड रोल में हैं.

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच सियासी घमासान जारी है. सीबीआई मामले को लेकर धरने पर बैठी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह का नाम लिए बगैर बड़ा हमला किया है. ममता ने कहा, ' स्वाइन फ्लू है इसके बावजूद हमने आपको पश्चिम बंगाल आने दिया. जबकि ये एक फैलने वाली बीमारी है.'

बता दें कि पिछले दिनों बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू हुआ था, जिसके बाद वो दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए थे. इसके बाद वो पश्चिम बंगाल के मालदा में रैली को संबोधित करने पहुंचे थे. शाह के बंगाल दौरे को लेकर टीएमसी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई थी. ममता सरकार ने अमित शाह के हेलीकाप्टर को उतरने की अनुमित नहीं दी थी. हालांकि बाद में राजनीति तेज होने के बाद इजाजत दे दी गई थी. इसके बाद अमित शाह ने रैली को संबोधित किया था.

बंगाल सरकरा ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकाप्टर को भी राज्य में उतरने की अनुमित नहीं दी. इसके बाद योगी ने रविवार को मोबाइल के जरिए रैली को संबोधित किया था. इस कड़ी में योगी मंगलवार को फिर राज्य के दौरे पर हैं. इस बार उन्होंने अपने हेलीकाप्टर को झारखंड में लैंडिंग कराकर कार के जरिए बंगाल में रैली को संबोधित करने की योजना बनाई है. 

No comments:

Post a Comment

فيروس كورونا: ما هي أعراض الإصابة به وكيف تقي نفسك منه؟

يواصل فيروس كورونا التفشي في شتى أرجاء العالم، وتسبب في وفاة ما يزيد على 130 ألف شخص حتى الآن، بينما تجاوزت أعداد الإصابات المؤكدة مليوني...