टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी ख़बर के मुताबिक कई भारतीय युवा अपना अच्छा-खासा करियर और भविष्य छोड़कर इस बार कुंभ में नागा साधु बनने की दीक्षा ले रहे हैं.
इनमें इंजीनियरिंग और एमबीए ग्रैजुएट से लेकर कॉलेज और स्कूलों के टॉपर छात्र तक शामिल हैं. मरीन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले रजत, यूक्रेन से मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले शंभू और 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले उज्जैन के घनश्याम कुछ ऐसे ही युवा हैं.
अख़बार अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के हवाले से लिखता है कि इस कुंभ में 10,000 से ज़्यादा लोग नागा साधु बनने के लिए दीक्षा ले रहे हैं.
आज की सबसे बड़ी ख़बर सीबीआई बनाम ममता बनर्जी है और सभी अख़बारों ने इसे अपने पहले पन्ने पर जगह दी है.
इंडियन एक्सप्रेस की हेडलाइन है- Battlelines: Mamata vs Center, Police vs CBI यानी लड़ाई केंद्र सरकार और ममता बनर्जी के बीच भी है और पुलिस और सीबीआई के बीच भी.
द टेलिग्राफ़ ने हेडिंग दी है- Standoff: Modi vs Deedi
नवभारत टाइम्स ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की पंचलाइन 'कोरबो लोड़बो जीतबो रे' की तर्ज़ पर शीर्षक दिया है- 'सीबीआई को रोकबो, लड़बो, उलझबो...'
जनसत्ता में इरफ़ान का कार्टून छपा है जो ऋषि कुमार शुक्ला को सीबीआई का नया निदेशक बनाए जाने के बारे में है.
कार्टून में ख़बर है कि- कई आईपीएस ऑफ़िसरों को पछाड़ कर सीबीआई निदेशक बने आरके शुक्ला. और इसके साथ एक तोता अपनी चोंच में चिट्ठी लिए उड़ रहा है, जिस पर लिखा है 'निदेशक'.
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को पिंजरे में बंद तोता कहा था तो उसी से जोड़कर ये चुटकी ली गई है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के ख़िलाफ़ एकजुट होने वाला कोई भी नेता राष्ट्रीय स्तर का नहीं है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'जंगल के राजा' हैं जबकि विपक्षी नेता सिर्फ अपने-अपने क्षेत्र के नेता हैं.
फडणवीस ने भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "मोदी जहां भी जाते हैं लाखों लोगों को अपनी तरफ खींचते हैं. कुत्ता-बिल्ली सिर्फ़ अपने क्षेत्रों में राज करते हैं. मोदी जंगल के राजा हैं."
कुंभ के सबसे महत्वपूर्ण स्नान पर्व पर प्रयागराज में दूसरा शाही स्नान होगा. ये ख़बर नवभारत टाइम्स और जनसत्ता समेत कई अख़बारों में है.
जनसत्ता में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस शाही स्नान में तीन करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं के स्नान करने की उम्मीद है. नवभारत टाइम्स लिखता है कि दूसरे शाही स्नान के लिए प्रशासन ने करीब पांच करोड़ लोगों के प्रयागराज पहुंचने का अनुमान लगाया है.
स्नान के दौरान सुरक्षा की व्यवस्था के लिए यूपी पुलिस, पीएसी, अर्धसैनिक बल और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स की तैनाती की गई है. कुंभ मेले में इस बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हेलिकॉप्टर से निगरानी का इंतज़ाम भी किया गया है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
فيروس كورونا: ما هي أعراض الإصابة به وكيف تقي نفسك منه؟
يواصل فيروس كورونا التفشي في شتى أرجاء العالم، وتسبب في وفاة ما يزيد على 130 ألف شخص حتى الآن، بينما تجاوزت أعداد الإصابات المؤكدة مليوني...
-
英国多家慈善组织表示, 伴随武汉解封, 色情性&肛交集合 中国的新冠肺炎疫 色情性&肛交集合 情似乎正在告 色情性&肛交集合 一段落,人们的 色情性&肛交集合 生活逐渐恢复正常。 色情性&肛交集合 但一本关于 色情性&肛交集合 关于中国疫情的书 色情性&肛交集合 籍却在网络上 ...
-
नवंबर, 2016 में भारत सरकार ने 85 फ़ीसदी मूल्य के नोटों को चलन से हटाने का फ़ैसला रातोंरात लिया. 500 और 1000 रुपये के नोटों को अवैध करार कर ...
-
如果想知道自恋(narcissism)长什么样, 曾几何时必须到心理医生诊所去寻觅;但如今是社交媒体时代,似乎只需上网转一圈,就可收获一堆实例。 心理专家认为这个感觉是靠谱的。原来蜷缩在心理医生诊 所沙发上的自恋情结 ,如今俨然成了社交媒体的基本色调,社会交往中的常态。 ...
No comments:
Post a Comment