Monday, December 17, 2018

इंडियाज गॉट टैलेंट में खतरनाक स्टंट, देखती रह गईं अनुष्का-कटरीना

अनुष्का शर्मा-कटरीना कैफ इन द‍िनों अपनी अपकमिंग फिल्म "जीरो" के प्रमोशन में व्यस्त हैं. स्टार्स इंड‍ियाज गॉट टैलेंट शो में दोनों फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचीं. शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट ने हुनर द‍िखाए. लेकिन एक कंटेस्टेंट की बॉडी बैलेंस‍िंग एक्ट देखकर अनुष्का के होश उड़ गए. प्रदर्शन के दौरान शो में के जज करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, किरण खेर भी हैरान नजर आए.

क्यों बउआ सिंह की तरह शॉर्ट्स नहीं पहन सकते शाहरुख? बताई वजह

शो का एक वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है. वीड‍ियो में एक्ट को देखते हुए अनुष्का संग मौजूद सारे जज दो पल के लिए हैरान रह गए. कंटेस्टेंट की शानदार परफॉर्मेंस पर सभी ने स्टैंड‍िंग ओवेशन द‍िया.

बता दें इंडियाज गॉट टैलेंट के 8 वें सीजन के शो में शुक्रवार को अनुष्का के साथ कटरीना भी जीरो के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं. शो में कटरीना और अनुष्का ने स्टेज पर राजस्थान के ग्रुप के साथ डांस भी किया. इसके बाद शो की होस्ट भारती सिंह ने कटरीना, अनुष्का और मलाइका अरोड़ा के बीच डांस का कॉम्पटीशन रखा.

कॉम्पटीशन में दो टीमें बनाई गईं, एक में में कटरीना-भारती और दूसरी टीम में अनुष्का-मालाइका थीं. दोनों टीमों के बीच हुए डांस में कटरीना की टीम जीती.

अनुष्का-कटरीना और शाहरुख खान की फिल्म जीरो 21 द‍िसंबर को र‍िलीज हो रही है. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म में सलमान खान ने भी कैमियो किया है.

वसुंधरा ने भी शिरकत

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में निवर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुईं. राजे नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से पहले ही मंच पर नजर आईं. इसके बाद जब गहलोत और पायलट मंच पर पहुंचे तो उन्होंने वसुंधरा से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया. सचिन पायलट ने शीष झुकाकर पूर्व मुख्यमंत्री राजे का आशीर्वाद लिया.

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा भी नजर आया. राजस्थान के चुनाव प्रभारी अविनाश पांडे और सह-प्रभारी काजी निजामुद्दीन समेत वरिष्ठ नेता व पर्यवेक्षक केसी वेणुगोपाल भी यहां नजर आए. इनके अलावा आनंद शर्मा, मल्लिकार्जुन खड़गे, राजीव शुक्ला और राज बब्बर जैसे वरिष्ठ नेता भी पहुंचे.

No comments:

Post a Comment

فيروس كورونا: ما هي أعراض الإصابة به وكيف تقي نفسك منه؟

يواصل فيروس كورونا التفشي في شتى أرجاء العالم، وتسبب في وفاة ما يزيد على 130 ألف شخص حتى الآن، بينما تجاوزت أعداد الإصابات المؤكدة مليوني...