Friday, October 26, 2018

महिला विकास बहल पर लगाए आरोपों पर कायम हूं, दाखिल किया एफिडेविट

विकास बहल की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी से भी एफ‍िडेविट दाख‍िल करने को कहा.

फिल्म क्वीन के निर्देशक विकास बहल पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली महिला ने अपने एफिडेविट में कहा है कि वह सभी आरोपों पर कायम हैं. महिला वही है जिसने हफिंगटन पोस्ट के साथ एक इंटरव्यू में बहल पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे.

दुर्व्यवहार का मामला गोवा में बॉम्बे वेलवेट (2015) के प्रमोशनल टूर के दौरान का है. महिला ने ये भी कहा था कि इस मामले में उसने अनुराग कश्यप को जानकारी दी थी लेकिन उस वक्त उन्होंने कुछ नहीं किया. बाद में अनुराग ने ट्वीट कर माफी भी मांगी थी.   

बॉम्बे हाईकोर्टमें क्या हुआ ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बहल की उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उन्होंने अपने पूर्व पार्टनर अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और तीन मीडिया संस्थानों पर 10 करोड़ रुपए का मानहानि केस किया था.   

महिला ने कोर्ट में अपने कानूनी सलाहकार नवरोज सरवई और वकील  नेहा मेहरा के जरिए एक एफ‍िडेविट दाख‍िल किया है, जिसमें उन्होंने अपने आरोपों पर बरकरार रहने की बात कही है. सरवई का कहना है कि अखबारों में खबर पढ़ने के बाद मेरे क्लाइंट ने एफिडेविट जमा करने के प्रति अनिच्छा जताई थी, क्योंकि ये सेक्सुअल हैरेसमेंट का मामला था.

सरवई का कहना है- "यदि हमारी बात पर भरोसा नहीं किया जाता तो ये हमारी क्षति का अपमान होगा. मेरे क्लाइंट अपने बयान पर कायम हैं. यह गंभीर आरोप हैं."

जस्ट‍िस एसजे कथावाला ने 21 नवंबर तक विकास बहल, अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी को भी अपना एफिडेविट दाख‍िल करने को कहा है. बता दें कि ये मामला 2015 का है.

कंगना ने भी विकास पर लगाए थे आरोप

मामला सामने आने के बाद विकास बहल की फिल्म "क्वीन" में काम कर चुकी अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी विकास को लेकर अपने अनुभव साझा किए थे. क्वीन में काम कर चुकीं अभिनेत्री नयनी दीक्षित ने भी विकास पर दुर्व्यहार के आरोप लगाए थे. बाद में विकास बहल का मामला कोर्ट पहुंचा.

No comments:

Post a Comment

فيروس كورونا: ما هي أعراض الإصابة به وكيف تقي نفسك منه؟

يواصل فيروس كورونا التفشي في شتى أرجاء العالم، وتسبب في وفاة ما يزيد على 130 ألف شخص حتى الآن، بينما تجاوزت أعداد الإصابات المؤكدة مليوني...