तेलंगाना में संपत्ति विवाद को लेकर महिला राजस्व अधिकारी को उसके कार्यालय में ज़िंदा जला दिया गया.
स्थानीय पुलिस ने इस वारदात की पुष्टि की है.
सोमवार को हुए इस हमले के कारण विजया रेड्डी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. महिला अधिकारी को उनके एक कर्मचारी ने बचाने का प्रयास किया लेकिन जलने से उनकी भी मंगलवार को मौत हो गई.
घटना के वीडियो में अधिकारी मदद के लिए चिल्ला रही हैं और एक व्यक्ति उस पर कंबल फेंकता नज़र आता है.
पुलिस ने बताया कि उन्होंने अभियुक्त को हिरासत में ले लिया. इस घटना में अभियुक्त भी झुलस गया है.
यह घटना दोपहर डेढ़ बजे उस समय हुई जब रेड्डी अदालत में एक सुनवाई में शामिल होकर लौटी थी. वह अपने कार्यालय में एक व्यक्ति से मुलाकात कर रही थीं. पुलिस के मुताबिक जिस व्यक्ति से वो मुलाकात कर रहीं थी उसका नाम सुरेश है.
रेड्डी को बचाने के प्रयास में दो कर्मचारी चंदरियाह और गुरूनाथम भी ज़ख्मी हो गए.
गुरूनाथम ने बताया कि उन्होंने रेड्डी के कार्यालय से चीखने की आवाज़ें सुनीं लेकिन पाया कि दरवाज़ा अंदर से बंद है.
दम तोड़ने से पहले गुरूनाथम ने अपने बयान में कहा, "वह दरवाज़ा खोलने में सफल रही और बाहर आई. हमने उन्हें सुरेश से दूर ले जाने का प्रयास किया. वह ज़मीन पर गिर गईं और हमने महसूस किया कि आग हर जगह लग लग गई है."
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के कारण ज़ख्मी होने के बाद भी सुरेश इमारत से भाग गया. पुलिस ने उसे सड़क पर देखा और अस्पताल ले गई.
घटना राज्य की राजधानी हैदराबाद से 32 किलोमीटर की दूरी पर अब्दुल्लाहपुरमेट में घटी.
पुलिस आयुक्त महेश भगत ने मीडिया को बताया, "हम इस बात का पता लगा रहे हैं कि क्या इस घटना को इस व्यक्ति ने अंजाम दिया या फिर कोई और व्यक्ति था जिसने उसकी मदद की."
नज़दीक के एक गांव के रहने वाले सुरेश और उसका परिवार एक संपत्ति को लेकर अदालत में एक मुक़दमा लड़ रहा है.
सुरेश के पिता कृष्णा ने मीडिया से कहा, " हमारा एक भूमि विवाद को लेकर एक मुक़दमा चल रहा है. हम नहीं जानते हैं कि वह अधिकारी से मिलने क्यों गया था."
तेलंगाना के राजस्व कर्मचारी संगठन ने बताया कि वो घटना के विरोध में तीन दिन काम का बहिष्कार करेंगे.
संगठनम के अध्यक्ष रविन्द्र रेड्डी वंगा ने बीबीसी तेलुगू संवाददाता दीप्ति बथिनी को बताया, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह की एक घटना एक सरकारी कार्यालय में हुई."
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले दो साल में कई घटनाएं हुईं जिसमें जनता ने राजस्व अधिकारियों के साथ हाथापाई की.
Subscribe to:
Comments (Atom)
فيروس كورونا: ما هي أعراض الإصابة به وكيف تقي نفسك منه؟
يواصل فيروس كورونا التفشي في شتى أرجاء العالم، وتسبب في وفاة ما يزيد على 130 ألف شخص حتى الآن، بينما تجاوزت أعداد الإصابات المؤكدة مليوني...
-
新冠肺炎疫情蔓延全球, 英国首相鲍里斯 色情性&肛交集合 ·约翰逊感染 色情性&肛交集合 新冠病毒住院 色情性&肛交集合 一天后病情恶化 色情性&肛交集合 ,周一晚转入重症病室。 首相府发言人说, 色情性&肛交集合 约翰逊已经请外交大 色情性&肛交集合 臣多米尼克·拉...
-
नवंबर, 2016 में भारत सरकार ने 85 फ़ीसदी मूल्य के नोटों को चलन से हटाने का फ़ैसला रातोंरात लिया. 500 और 1000 रुपये के नोटों को अवैध करार कर ...
-
英国多家慈善组织表示, 伴随武汉解封, 色情性&肛交集合 中国的新冠肺炎疫 色情性&肛交集合 情似乎正在告 色情性&肛交集合 一段落,人们的 色情性&肛交集合 生活逐渐恢复正常。 色情性&肛交集合 但一本关于 色情性&肛交集合 关于中国疫情的书 色情性&肛交集合 籍却在网络上 ...